मंडी लोकसभा सीट से जीतीं प्रतिभा सिंह, दिवंगत राजा की बात कर भावुक हो गईं रानी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत ली है। वह, यहां से तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उन्‍होंने भाजपा और कारगिल युद्ध हीरो खुशाल ठाकुर का 13 हजार मतों से हराया है माचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है। होलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में जनता के असली मुद्दों को उठाया ही नहीं। पूरे प्रचार में भाजपा जनता को गुमराह करने का काम करती रही। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं की। उन्होंने कहा जनता पढ़ी लिखी है, वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।

दिवंगत राजा की बात कर भावुक हो गईं रानी 

वीरभद्र सिंह के बिना चुनाव में उतरना कितना मुश्किल था इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह भले ही साक्षात रूप से उनके साथ नहीं थे। 

लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। उन्होंने कहा जब उन्होंने प्रचार के लिए पहला कदम रखा था तो सोचा नहीं था कि इतना प्यार और आशीर्वाद जनता की तरफ से मिलेगा।

जीत के बाद विक्रमादित्य की पहली प्रतिक्रिया 

वीरभद्र और प्रतिभा के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा मंडी यहां के लोगों की है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं। 

इस जीत का पूरा श्रेय उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई और जनता के जो असली मुद्दे हैं उन पर यह चुनाव लड़ा था। जीत के बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह मंडी के लिए रवाना हो गए।

जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक


हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना पूरी होने के बाद किसी तरह के विजय जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परिणाम आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव प्रमाण पत्र लेने के समय भी विजयी प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही मौजूद रह सकेंगे। आयोग के आदेश के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं कि वह आयोग के इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहपुर सीट पर भी कांग्रेस की जीत, 5789 वोटों से चुनाव जीता

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश की फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को हराया है इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, भवानी सिंह पठानिया को 24449, […]

You May Like