हिमाचल: सोलन में कटा हाथ मिलने के बाद, पुलिस ने ​शव ​किया ​बरामद​, कुत्ते की मदद से पुलिस शव तक पहुंची ………………………………

Spaka News

पुलिस ने ​कटे हाथ का शव ​किया ​बरामद​, काले  कुत्ते की मदद से पुलिस शव तक पहुंची एसपी अशोक वर्मा ने की पुष्टि 

सोलन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर जंगल से कटे हाथ का शव बरामद कर लिया है गौरतलब है कि बीते शाम ​खुंडीधार  क्षेत्र में काले रंग के कुत्ते के मुंह में एक इंसान ​हाथ ​देखकर इलाके में सनसनी फैल गई थी ​. ​इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई थी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक शव बरामद कर लिया है ​. ​​कटी हुई बाजू मिलने से आशंका जताई जा रही थी कि ​शव  भी कहीं आस-पास ही होगा लिहाजा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था

आज सुबह से ही पुलिस की डॉग​​ स्क्वायड की टीम सर्च ऑपरेशन ​कर रही थी।  पुलिस द्वारा खंडहर भी तलाशे गए तो सुनसान इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन शव​ ​को तलाशने में सफलता सोमवार शाम साइंटिस्ट कालोनी के नजदीक जंगल​ ​में मिली।

यह हम आप को बता दे की पुलिस जहां एक तरफ शव की तलाश कर रही थी वही उस काळा कुत्ते पर भी नजर बनाये हुए थी।  और हुआ भी वही आज फिर वह  काला  कुत्ता शव के पास जा पहुंचा जिस पर पुलिस की पहले से ही नजर थी। आखिर में उस काले  कुत्ते ने पुलिस को शव के पास पहुंचा दिया।  वही मौके पर फॉरेंसिक टीम मोके पर पहुँच चुकी है। और सारे इलाके को सील किया गया है।  ​

 फिलहाल, पुलिस ये कहने की स्थिति में नहीं है कि ये मामला.आत्महत्या या फिर हत्या से जुड़ा है। इन दो पहलुओं पर पुलिस आगे जांच बढ़ा सकती है। शुरूआती जांच में ​शव की हालत गली सदी होने की वजह से शिनाख्त में भी कई दिक्कतें आ सकती थी​ ​पुलिस का कहना है कि जल्द ही ​ ​शिनाख्त के बाद मौत के कारण का खुलासा कर दिया जाएगा।


Spaka News