महिला से मनाली में की थी हैवानियत, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा आरोपी,पढ़े पूरी खबर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मनाली में कुरुक्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्‍कर्म हुआ था। मनाली पुलिस ने आरोपित रोहतक के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त महिला ने कुरुक्षेत्र पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि रोहतक का रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसला कर मनाली ले गया था। युवक ने मनाली में बहला फुसलाकर उसके साथ दुषकर्म किया। घटना हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में मनाली पुलिस थाना के क्षेत्राधिकार में होने के कारण कुरुक्षेत्र पुलिस ने यह केस ट्रांसफर किया। मनाली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपित युवक जिला रोहतक का रहने वाला है जो फरार हो चुका था।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गुरदेव शर्मा के दिशा निर्देशों से पुलिस थाना मनाली और साइबर सेल कुल्लू की एक संयुक्त टीम आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संगठित की गई और हरियाणा काे रवाना किया गया। टीम में एएसआई दलीप सिंह पुलिस थाना मनाली, इंद्र देव, मोहन, शामिल थे। टीम ने आरोपित युवक को सफिडान जिला जींद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को पकड़कर मनाली ले आई है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया दुष्कर्म का आरोपित मनाली से फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार कर मनाली लाया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


Spaka News
Next Post

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ राज्य कर एवं आबकारी विभाग का मेगा जागरुकता कार्यक्रम

Spaka Newsएक साथ 38 स्थानों पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में 4400 व्यापारियों और उद्यमियों ने लिया भागराज्य कर एवं आबकारी विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आम व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों और अन्य हितधारकों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए […]

You May Like