हिमाचल में जयराम के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी पार्टी और सरकार, होंगे आगामी चुनाव में CM का चेहरा, पढ़े पूरी खबर..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीटों पर भाजपा को करारी हार मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम के विरोधी उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े करने में जुट गए थे। लेकिन आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के तीसरे दिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पार्टी की 3 दिनों तक चली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सम्बोधन में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर दिया कि 2022 का विधानसभा चुवाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। साफ जाहिर है कि जय राम ठाकुर ही मुख्यमंत्री का आगामी चेहरा होंगे।

शिमला:   हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद आत्ममंथन के लिए शुरू हुई भाजपा की तीन दिवसीय मैराथन बैठकों के अंतिम दिन प्रदेश कार्यसमिति को होटल पीटरहॉफ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी और केंद्र की मोदी सरकार राज्य की जयराम सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर 2022 का चुनाव लड़ेगी और फिर से सत्तासीन होगी।

नड्डा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के डबल इंजन की बदौलत हिमाचल में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। केंद्र में उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेज, एम्स, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर दिए गए हैं। मणिपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा की विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र की मोदी सरकार ही है जिसने 2014 में सत्तासीन होने के बाद हिमाचल प्रदेश को उसका स्पेशल कैटिगरी स्टेटस लौटाया जिससे अब राज्य में होने वाले कार्यों में केंद्र से 90:10 के अनुपात में वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ ही सभी को काम करते हुए सरकार और संगठन को मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परवाणू में भवन के निचे दबे कामगार का शव बरामद, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Spaka News परवाणू में भवन के निचे दबे कामगार का शव बरामद, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन परवाणू के सेक्टर-2 में गिरी बिल्डिंग में तीसरे दिन देर रात तक चले रेस्क्यू के दौरान मलबे में फंसे व्यक्ति को आखिकार निकाल लिया गया है। हालांकि तब तक उसकी मृत्यु हो […]

You May Like