यूक्रेन से बेटी के घर लौटने पर माता-पिता ने CM और PM फंड में दान कर जताया आभार…………………

Spaka News

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की अंकिता यूक्रेन से लौटी हैं. सोमवार को अंकिता अपने घर पहुंची. इस दौरान भावुक पिता ने डॉ. जेबी ठाकुर ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 21000 रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये दान कर दिया.

अंकिता के पिता  डॉ. जेबी सिंह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र झलेड़ी में बतौर चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता अनीता देवी ग्रहणी हैं. अंकिता एचआरटीसी की वॉल्वो बस से हमीरपुर बस स्टैंड पहुंची तो अंकिता के पिता भावुक हो गए. हमीरपुर जिले के अमरोह के साथ लगते गांव चुनहाल की अंकिता ठाकुर यूक्रेन से घर लौट आई हैं. अंकिता को बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस आना पड़ा. परिजनों ने अंकिता ठाकुर की आरती उतारी और पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर भव्य स्वागत किया.


Spaka News