हिमाचल : मां-बाप के जाने का इकलौते बेटे को लगा सदमा, नहर में कूद दे दी जान…………

Spaka News

उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के घनसुई गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक बेटा मां-बाप की मौत सहन न कर सका और नहर में कूदकर उसने अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुसार युवक लापता चल रहा था जिसका शव देर शाम गंगुवाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (पंजाब) के समीप  बरामद हुआ। मृतक शशांक शर्मा (31) सुपुत्र जगरनाथ शनिवार 23 जुलाई को नंगल में नहर के पास अपनी गाड़ी खड़ी करके लापता हो गया था। उसने अपने बहन – बहनोई को फ़ोन करके सुसाइड करने की बात कही थी। नंगल पुलिस शनिवार से युवक को खोज रही थी। जिसके बाद नंगल पुलिस को गंगुवाल मे शव मिलने की सूचना मिली। 

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे मे लेकर युवक के रिश्तेदारों को शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वीरवार को नंगल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। बीडीसी करेर वार्ड डेनी जसवाल व करेर पंचायत के पूर्व प्रधान सुखराम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। 

     बता दें कि मृतक के माता -पिता का देहांत कुछ समय पूर्व ही हुआ था, जिस कारण वो डिप्रेशन में रहता था। शशांक डिडवीं -टिक्कर में एक निजी कंपनी मे नौकरी करता था और घर पर अकेला रहता था। वह इकलौता बेटा था जबकि उसकी एक बहन शादीशुदा है, जो चंडीगढ़ मे रहती है।


Spaka News