सड़क हादसा: पिकअप की बाइक से टक्कर, बाइक सवार की मौत, आरोपी पिकअप वाला पकड़ा गया

Spaka News

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में दूध बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार एक शख्स को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा प्रदेश के सिरमौर जिले के तहत आते कालाअंब पुलिस थाना क्षेत्र का है। 

मृतक की पहचान 54 वर्षीय अलीजान पुत्र फतेहदीन निवासी कंडईवाला, सढ़ौरा क्षेत्र हरियाणा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक काफी लंबे समय से नाहन शहर में दूध बेचने के लिए आया करता था। 

इस बीच आज जब वह दूध बेचकर वापस अपने घर कंडईवाला लौट रहा था तो रास्ते में सलानी पुल के पास कालाअंब की ओर से आ रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। 

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें अलीजान की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। 

पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।


Spaka News