हिमाचल : लैपटॉप की बजाय स्मार्ट फोन देने की तैयारी, उच्च शिक्षा विभाग ने प्रोपोजल तैयार कर सरकार को भेजा

Spaka News

सरकारी स्कूलों और कालेजों में पढऩे वाले मेधावी छात्र जिन्हें प्रदेश सरकार हर साल टॉप में रहने पर लैपटॉप देती है उन्हें अब अगले साल से स्मार्ट फोन मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस योजना में बदलाव करते हुए अब लैपटॉप की बजाय स्मार्ट फोन देने का प्रोपोजल तैयार किया है जिसे प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। अब यदि इसे फाइनल मंजूरी मिलती है तो यह तय है कि अगले साल से छात्रों को लैपटॉप की जगह स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कालेजों के हजारों मेधावियों का लैपटॉप लेने का इंतजार दो साल बाद खत्म होने जा रहा है।

प्रदेश के करीब 19 हजार मेधावियों को इसी माह सरकार की ओर लैपटॉप दिए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। दसवीं और 12वीं कक्षा सहित कालेजों के मेधावियों को राज्य सरकार सम्मानित करने के लिए लैपटॉप देती है। दो साल से मेधावी लैपटॉप के इंतजार में हैं। इसके लिए उपचुनाव से पहले ही सारी प्रकिया पूरी कर ली गई थी लेकिन आचार संहिता के चलते यह कार्य लटक गया था। इसमें दसवीं के 4450, 12वीं के 4450 और यूजी में तीन संकायों के 900 मैरिटोरियस छात्रों को लैपटॉप दिए जाते हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *