हिमाचल में स्कूल भाखड़ा के नौ विद्यार्थियों और चार कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव….

Spaka News

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाखड़ा के नौ विद्यार्थियों और चार कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया है। सभी पॉजिटिव विद्यार्थियों व स्टाफ के सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं है और सभी स्वस्थ हैं। स्कूल को आगामी 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। अन्य विद्यार्थियों व स्टाफ के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पॉजिटिव विद्यार्थियों को होम आइसोलेट किया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *