शिमला नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं उप-महापौर ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Avatar photo Spaka News
Spaka News

शिमला नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित सुरेंद्र चौहान और उप-महापौर उमा कौशल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज सचिवालय में भेंट की।
मुख्यमंत्री ने महापौर और उप-महापौर को बधाई देते हुए कहा कि सभी पार्षदों को जनता की आशाओं एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्हांेने कहा कि वह पार्षदों की विकासात्मक योजनाओं व समस्याओं के निवारण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भी शिमला नगर निगम में 10 वर्ष तक पार्षद रहे हैं तथा इस शहर की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर की सड़कों के रखरखाव के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार यूवी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की योजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए कार्य किया जाएगा। प्रदेश के विकास के दृष्टिगत तकनीक का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : महंगी लग्जरी कार में नहीं, बुलेट पर ब्याह कर दुल्हनिया लाया सुशील...........

Spaka Newsमंडी : जब किसी की शादी होती है तो दूल्हा महंगी लग्जरी कार में बैठ कर दुल्हन को ब्याहने के लिए जाता है। लेकिन मंडी जिला में एक दूल्हा किसी महंगी गाड़ी में नहीं बल्कि बुलेट पर अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए अपनी बारात लेकर पहुंचा। जिसके बाद […]

You May Like