हिमकोफैड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) के नवनियुक्त अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने भेंट की और बतौर अध्यक्ष उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बतौर अध्यक्ष उनके बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कौल सिंह नेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री तथा आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एवं चेरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, भाजपा महासू जिला के अध्यक्ष अजय श्याम, ग्राम पंचायत जाहू के प्रधान गौरव, भाजपा नेता ललित ठाकुर व कुलदीप सुमन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत शाम नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कार्य शीघ्र आरम्भ करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किस्त जल्द […]

You May Like