माल रोड के पास हुए धमाके में कारोबारी अविनाश (राजू) New Plaza Restaurant Middle Bazar के मालिक की मौत, 7 घायल

Spaka News

शिमला:- ऐतिहासिक माल रोड के पास मिडल बाजार में एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कम्प मच गया। मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक हिमाचल रसोई नाम की सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गई। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई औऱ सात गम्भीर रूप से झुलस गए। हादसा मॉल रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के समीप हुआ। ब्लास्ट इतना भयावय था कि मॉल रोड के दो शोरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में कुछ की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए आइंजीएमसी ले जाया गया है। ब्लास्ट के बाद मॉल रोड और मिडल बाजार पर अफरा तफरी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

शिमला के विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिये मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में अविनाश राजू New Plaza Restaurant Middle Bazar के मालिक की मौत हुई है। बताया जा रहा है की ये कारोबारी यहाँ से गुजर रहे थे और धमाका हो गया जिसकी चपेट में आने से इनकी मौत हो गई. सात गम्भीर रूप से झुलसे हैं।


Spaka News