बिना नम्बर की नई कार 600 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की गई जान

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेशके जिला शिमला के उपमंडल ठियोग में हुए एक हादसे में दो युवकों की जान चली गई है।  हाल ही में यह कार खरीदी गई थी और इस पर अभी नबंर पर भी नहीं पड़ा था। हादसा देर रात पेश आया है। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते पुलिस को रेस्क्यू के दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नई स्वीफ्ट कार में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इस दौरान ठियोग के कराना में गौरी नाला के पास यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है।
शिमला पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक कार 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार हादसे में हिमांशु (28) निवासी ग्वास और मनीष (25) पुत्र श्याम लाल निवासी गवास की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलदीप चंद हादसे की पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती पड़ताल में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *