दर्दनाक हादसा : बीड़ बिलिंग में उड़ान भरने के बाद नेवी के पायलट की मौत………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बैजनाथ: हिमाचल में पैराग्लाइडिंग करते एक सेना के जवान की मौत हो गई है। यह हादसा बीड़ बिलिंग (Beed Billing) से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ। हादसे में जवान घायल हो गया, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा जिला की प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान केरला निवासी विबन देव (33) के रूप मे हुई है। विबन देव इंडियन नेवी में ऑफिसर रैंक में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि विबन देव अपने दोस्तों के साथ बीड़ बिलिंग घूमने के लिए आया था। यहां आकर उसने पैराग्लाइडिंग के लिए सोलो उड़ान भरी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद उसका पैरागलाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिछले माह भी सेना के एक जवान की पैराग्लाइडिंग के अभ्यास के दौरान मौत हो गई थी।


Spaka News
Next Post

अलका लांबा का OPS को लेकर भाजपा पर कटाक्ष, OPS लागू करने का फैसला काँग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मे

Spaka News कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल काँग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने पुरानी पेंशन योजना OPS को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया।अलका लांबा ने कहा की हिमाचल मे OPS लागू करने का फैसला काँग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मे लिया जायेगा। यह कांग्रेस घोषणापत्र मे दी गई […]

You May Like