नाहन में BDC अध्यक्ष मेलाराम शर्मा की कार हादसे का शिकार, 2 लोगों की मौत ,एक घायल.

Spaka News

सिरमौर:- नाहन में सड़क हादसा सामने आया है. रविवार देर रात हुए इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. जिले के उपमंडल संगड़ाह के तहत अरट गांव के समीप एक कार नंबर एचपी 03-3060 गहरी खाई में जा गिरी. कार बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष की थी.


मृतकों की पहचान अरट गांव के रहने वाले संगड़ाह बीडीसी के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के भतीजे 23 वर्षीय कृष्ण शर्मा सहित 22 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है. जबकि घायल 14 वर्षीय किशोर राघव को प्राथमिक उपचार के बाद संगड़ाह अस्पताल से देर रात नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. वहीं, संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है.


Spaka News