Murder :पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हादसे का रूप देने की कोशिश…

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के माहिली में एक महिला ने अपने पति पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला ने घटना के बाद इसे एक हादसे का रूप देने की भी कोशिश की। आरोपी महिला ने इस घटना में पति को बाथरूम में गिरकर हुई मौत करार देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस छानबीन में घटना का खुलासा हो गया। मृतक की पहचान गांव गिलासी डाकघर दाबला तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक ट्रैक्टर चालक है, और फ्रूट संघ माहीली नगर में चौकीदार भी था।

आरोपी महिला की पहचान निकिता के रूप में की गई है। आरोपित महिला फ्रूट एसोसिएशन माहिली नग्गर में बतौर चौकीदार का काम करती है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। हत्या के पीछे ये भी कारण हो सकता है। फ़िलहाल घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Spaka News