HIMACHAL NEWS : शिमला में मर्डर पत्नी को मौत के घाट उतारा, पति गिरफ्तार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला के समरहिल अंदेड़ी में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को उसी के पति ने मौत के घाट उतार दिया
शिमला : राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला के मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला को उसकी के पति ने मौत के घाट उतार दिया।उन्होंने करीबन 30 से 40 दिन पहले किराए पर कमरा लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगामी छानबीन कर रही हैं। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वह साथ लगते समरहिल के जंगल में छिपा हुआ था SHO बालूगंज दीपक ठाकुर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती थी। वह हर बात पर जवाब देती थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया। आरोपी ने महिला को लोहे की रॉड से पीट पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 30 दिसंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 30 December 2022 :  आज इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा, खूब मिलेगी तरक्की………..

Spaka Newsआज हम आपको शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना […]

You May Like