हिमाचल : गोविंद सागर झील में डूबे युवक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज , जाने पूरा मामला …………….

Spaka News

गोबिंदसागर झील में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक युवक का शव 20 जनवरी को गोताखोरों ने निकाला था और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट की पुष्टि भी हुई थी। अब इस मामले में मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर के उपमंडल बड़सर क्षेत्र के 3 युवक बाइक पर लठियाणी घाट पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक कार्तिक शर्मा पानी में डूब गया। दूसरे दिन उसका शव निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर बताया गया था कि बाइक पर कार्तिक सहित 3 युवक सवार थे और अनियंत्रित होकर बाइक सहित काॢतक पानी में डूब गया जबकि 2 युवक बच गए थे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है और पुलिस की जांच में तथ्यों का खुलासा हो पाएगा। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का शक जताया है और उसके साथी युवकों के खिलाफ यह शिकायत दी है। पुलिस इस मामले में तथ्यों की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *