मुकेश अग्निहोत्री बोले- CM जयराम ठाकुर कांग्रेस की चिंता छोड़ें,हमारी भाषा छोड़ें, अपनी भाषा की ओर ध्यान दें…………..

Spaka News

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने CM जयराम ठाकुर पर जवाबी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी। साथ ही CM जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वो सभी 8 दिसंबर को हवाई साबित होंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में केंद्र का डबल इंजन काम नहीं कर पाया, जो खराब रहा है। इसलिए जनता ने इंजन को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखें। सपने देखना बुरी बात नहीं है। कहा कि हमें जनता के जनादेश पर भरोसा है। हिमाचल में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आ रही है। जनता ने भाजपा की विदाई तय कर दी है।

CM को कांग्रेस की ज्यादा चिंता
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि CM को कांग्रेस की ज्यादा चिंता हो रही है। जो हिमाचल में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। चुनाव कौन हार जाएगा, इसके बारे में बात कर रहे हैं। कहा कि यह सब EVM में बंद है और 8 को जनता का जनादेश आएगा। उन्होंने कहा कि CM कांग्रेस के नेताओं की ओर अंगुली कर रहे हैं। जयराम ठाकुर 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री चुनाव हारते हैं, जिससे उन्हें आभास हो जाएगा।

भाजपा सरकार पूरी तरह असफल रही
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। CM जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल को कर्ज, महंगाई व कुव्यवस्था, माफिया की तरफ धकेलने का काम किया है। उससे हिमाचल की जनता तंग है। कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, उल्टे उन पर केस दर्ज कर दिए।

उन्होंने कहा कि CM अपनी भाषा पर ध्यान दें। जयराम चुनावों में तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे। कहा कि CM हमारी भाषा की तरफ न जाएं। क्योंकि हमने मर्यादा के साथ भाषा को रखा है। हमने हिमाचल हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा लगातार हिमाचल हित के मुद्दों से भागती रही है। हम लगातार भाजपा से मुद्दों पर जवाब मांगते रहे।

हमारा दावा कांग्रेस बनाएगी सरकार
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है। जो हमारी फीडबैक है। कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा हुई है। कहा कि हम दावे से कह रहे हैं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। कांग्रेस हाईकमान, पार्टी नेतृत्व और विधायक मिलकर के निर्णय करेंगे। कहा कि हिमाचल में एक सफल सरकार और जनता की सरकार में चलेगी। कांग्रेस ने जो वादे किए हैं, उनको पूरा करेंगे।

हिमाचल को आर्थिक रूप से मजबूत और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सबकी राय के साथ काम किया जाएगा। कहा कि हिमाचल को वीरभद्र सिंह के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए काम करेंगे।

देश में मजबूत होगी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो जनसमर्थन और जनता का विश्वास हासिल कर रहे हैं। उससे जाहिर है कि आने वाले समय में कांग्रेस देश में मजबूती से आगे बढ़ेगी। कहा कि हिमाचल के चुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिनकी बातों का असर जनता पर हुआ है। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं का मार्गदर्शन कांग्रेस को आगे बढ़ाने में सहायक हुआ है।

कांग्रेस नेतृत्व ने मजबूती और एकजुटता से चुनाव लड़ा है, जो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।


Spaka News