मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज छोटा शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी नेता और आधुनिक भारत का शिल्पी बताया।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर करने की मजबूत नींव रखी। कंप्यूटर क्रांति, संचार तकनीक का विस्तार, पंचायती राज को सशक्त बनाना, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण जैसे ऐतिहासिक निर्णय उनकी दूर दृष्टि और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनका सपना एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत का था। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि राजीव गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि बदलाव और नवाचार के प्रतीक थे।


Spaka News
Next Post

उप-मुख्यमंत्री ने अग्निवीर नवीन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया...

Spaka Newsउप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में मंगलवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण भू-स्खलन की घटना में अग्निवीर नवीन कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नवीन कुमार जिला कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल से संबंध रखते थे। उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की […]

You May Like