हिमाचल में 20 जून को हुई थी बारिश की शुरुआत, तबाही के साथ 451 जानें गईं
शिमला
हिमाचल प्रदेश से आखिरकार 96 दिन बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा लेने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिले पूरी तरह मानसून मुक्त हो चुके हैं। वहीं कुल्लू, शिमला के अधिकांश हिस्सों और लाहुल-स्पीति के कुछ इलाकों से भी बारिश का सिलसिला थम चुका है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही शरद ऋतु का आगाज़ होगा और मौसम खुशनुमा बन जाएगा।
20 जून को सामान्य से एक हफ्ता पहले दस्तक देने वाले मानसून ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश की। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से लगभग 15 हज़ार मकान व दुकानें जमींदोज़ हो गईं और 451 लोगों की जान चली गई। अब सेब समेत अन्य फसलों की तुड़ाई सुगम होगी और आवागमन भी सुचारू रहेगा।
🌡️ प्रदेश का अधिकतम तापमान
- ऊना – 35.6°C
- भुंतर – 34.2°C
- बाजौरा – 34.4°C
- बिलासपुर – 33.7°C
- सुंदरनगर – 33.5°C
- कांगड़ा – 32.6°C
- नाहन – 29.0°C
- शिमला – 26.4°C
- मनाली – 26.8°C
- कल्पा – 25.9°C
- केलांग – 23.9°C
- नारकंडा – 22.0°C
- कुफरी – 21.9°C
- कुकुमसेरी – 26.4°C











Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/register-person?ref=IXBIAFVY
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.