आज का राशिफल 6 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 6 November 2023: मेष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास , जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके किसी मित्र से आज आपका किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप बिजनेस की किसी खास डील को फाइनल करेंगे, उसमें आप अपने विरोधियों से नहीं पूछेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के लिए आपको दंड मिल सकता है। आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनों की गलतियों को अनदेखा ना करें, नहीं तो उन्हें बढ़ावा मिलेगा। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आप अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आज आपकी सोच अच्छी रहेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मनोरंजन के कार्यक्रम में जुड़ने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से आपकी चल रही अनबन भी दूर होगी। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी के काम में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइशें कर सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपने कामों में विनम्रता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या होगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी बात को लेकर मन में लालच ना ले, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख और कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और साख सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको साथी के कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को बढ़ाने के जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका माताजी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। घर में सामंजस्य बना रहेगा। आपको विभिन्न कार्यों में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य में अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों ने आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना उनको नुकसान देगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपकी किसी इच्छा की पूर्ति न होने से आपके मन में निराशा बनी रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे और आर्थिक विषयों को गति मिलेगी। आपके मन में यदि कुछ शंकाएं चल रही थी, तो आप उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी जरूरी मुद्दे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए ऐसे मामले में आप लेनदेन की बात बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और आपकी दीर्घकालीन योजनाएं  सफलता की सीढ़ी चढे़गी और अपने किसी करीबी से आपको अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ भी थोड़ा कम होगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आवश्यक करें और उससे पीछे ना हटे। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों में संवेदनशील रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी आर्थिक मामले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आप किसी को कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और व्यापार के कार्यों मे आपको गति मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या होगी और आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की पूरी कोशिश करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जल्दबाजी वह दिखाए में ना पड़े, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति नियमों का पूरा पालन करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को समय रहते निपटना होगा। व्यवसाय से जुड़े समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 6 नवंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 5 November 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 05 11 2023 Post Views: 861 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like