आज का राशिफल 27 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 27 November 2023: रोहिणी नक्षत्र और शिव योग में इन राशि पर बरसेगी ईश्वर की कृपा,जानें अपना दैनिक राशिफल

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के जातकों को विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपको अपना हुनर दिखाने का मौका प्राप्त होगा।  गुस्सा करने से बचें, अन्यथा आपका गुस्सा स्थिति को और खराब कर सकता है। संतान पक्ष की कुछ नकारात्मक बात पता लगने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पुरानी चिंता और तनाव दूर होने की संभावना है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दिन आगे बढ़ने के साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है। व्यापार से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर सही काम न करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सभी कार्यों में धैर्य बनाए रखना होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपकी खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में जो भी सपने हैं, उन्हें साकार करने का अभी सही समय है। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन चिंता और नकारात्मकता का कारण बन सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय अचानक लेने पड़ सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपको अपने काम में और गति प्रदान करेगी। युवा अपनी लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के जातकों को अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। अपनी योग्यता के अनुसार सही परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे, जिसे ठीक से पूरा न कर पाने के कारण मन उदास रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी समझ और योग्यता आपको सफलता दिलाएगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज किसी भी कार्य को उत्साह से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने लक्ष्य को साथ ले कर चलें, लापरवाही करने से बचें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी परिजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको वाणी पर नियंत्रण रखकर बोलना होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले आज के दिनसुलझ सकते हैं। करियर को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आज छुटकारा मिलेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाना होगा। किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा करना  आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी  बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां से भरा रहने वाला है। अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों के साथ व्यस्त रहेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें गति आएगी। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी से आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 27 नवंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इ


Spaka News
Next Post

Himachal : काँगड़ा नगरोटा बगवां के जसौर में अपने भाई-भाभी के हत्या के आरोपी दीपक ने सरेंडर किया...

Spaka News नगरोटा बगवां डबल मर्डर मामला: जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के जसौर में भाई द्वारा अपने भाई और भाभी को गोली मारने वाले मामले में आरोपी दीपक कुमार ने किया सरेंडर । बीती रात नगरोटा बगवां पुलिस थाने में किया सरेंडर, आरोपी पर धारा 188/23 के तहत 302, […]

You May Like