आज का राशिफल 26 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 26 September 2022 : इन राशियों के लिए नवरात्रि का पहला दिन रहेगा शुभफलदायक, चमकेगी किस्मत, जानिए अपना आज का राशिफल……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सोमवार को कारोबार में बुद्धि और कौशल से अच्छी सफलता मिलेगी। कुछ राशियों की कार्यक्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं कुछ राशियों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, देखें विस्तार से…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए विदेश यात्रा पर जाने का दिन रहेगा। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं और अपने जीवन साथी को उपहार दे सकते हैं। आज छात्रों को अपना करियर चमकाने का बहुत ही सुनहरा मौका मिलेगा। भाई-बहन आज आपके किसी झगड़े में दखल दे सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। परिवार में आपकी सलाह और सुझावों का स्वागत रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

परिवार में कलह से छुटकारा पाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ व्यापार संबंधी किसी सौदे पर बातचीत कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातक यदि आज कड़ी मेहनत करेंगे तो ही वे अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं में सुधार कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ और समय इंतजार करना होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कार्यस्थल में छिटपुट लाभ के अवसरों से भी अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। आपको आज किसी महत्वपूर्ण बात को अपने अंदर ही रखना होगा, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकती है। व्यापार करने वाले लोग इसमें कुछ अन्य लोगों को भी शामिल करेंगे। यदि आप किसी सामाजिक और धार्मिक यात्रा पर जाते हैं तो आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसमें अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में काम कर रहे लोगों के अधिकारी उनके काम से खुश होंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, आज आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आज आपको किसी कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करना पड़ेगा, तभी आप उससे आसानी से निकल पाएंगे। पैसों के मामले में आपको बहुत सावधानी से काम लेना चाहिए।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनकी यह परेशानी खत्म होगी। आर्थिक दृष्टि से आपको धन लाभ होगा। कोई नया काम मिल सकता है। आपको चुनौतियों से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप उनका डटकर सामना करेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहने से सभी पुरानी शिकायतें दूर होंगी। मन में सकारात्मक विचार रखने का आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी भी आपके मित्र बन सकते हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को बिना पूछे किसी को सलाह देने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधान रहने की जरूरत है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कारोबारियों को आज कोई सुनहरा अवसर मिलेगा। जो विद्यार्थी खेलकूद या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो वह भी आज अच्छा मुकाम पा सकते हैं।। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि से आप प्रसन्न होंगे। माता-पिता आज किसी समस्या को सुलझाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके विचार अचानक से पूरे हो सकते हैं, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आज आपको उन कार्यों को करना चाहिए जो आपको सबसे अधिक संतुष्ट कर रहे हैं, क्योंकि उनके पूरे होने की संभावना अधिक है। काम की अधिकता के कारण आपको थकान महसूस होगी, ऐसे में आपके लिए आराम करना बेहतर होगा, नहीं तो कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। विदेश यात्रा करने वाले छात्रों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। मानसिक तनाव के कारण आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा, नहीं तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। वाणी की कोमलता आज आपको सम्मान दिलाएगी। भाई-बहनों के साथ चल रहा विवाद सुलझेगा और आप एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने बाकी कामों को छोड़कर आप सबसे पहले महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाएंगे, जिसमें आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोग आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और उन्हें धन लाभ भी होता दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो उसकी प्राप्ति आपको हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना होगा। आज अगर आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज अपने मन में चल रहे विचारों का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। तकनीक से जुड़े लोगों को आज कोई सुनहरा अवसर मिलने से खुशी होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आप कई नए लोगों से मिलेंगे। नौनौकरी में कार्यरत लोग भी अपनी वाणी से लोगों को प्रसन्न करेंगे। यदि आपको कुछ अवरोध परेशान कर रहे थे, तो उनसे आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। कारोबारी लोग परिवार के किसी सदस्य से पूछताछ कर अपना निवेश करें, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 26 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, IIT वाराणसी के बताए जा रहे छात्र, 7 की मौत, 10 घायल............

Spaka Newsकुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के अंतर्गत जीभी और छियागी के बीच जलोड़ा नामक स्थान पर एक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर जलोड़ी से […]

You May Like