आज का राशिफल 23 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 23 May 2022: 23 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 23 मई को सोमवार है। सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कारोबार में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतियों से आप सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपने करियर को लेकर सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को आज दूर कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। किसी से क्रोध में बात न करें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।कारोबार से बड़ा लाभ मिलेगा। आय और व्यय दोनों के बीच शानदार सन्तुलन रहेगा। संतान की समस्याओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। अपने विरोधियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं।सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।  सत्संग आदि में काफी रुचि लेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निस्वार्थ भाव से काम करना हितकर होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। मन में नकारात्मक जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक अनबन हो सकती है। दफ्तर में किसी काम को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन सुखद रहेगा। संपत्ति विवाद दूर होंगे।  मान-सम्मान प्राप्त होगा। सराफा कारोबारियों को बेहतरीन लाभ हो सकता है। आज नये कारोबारी रिश्ते बन सकते हैं। किस्मत आज आपका काफी साथ देगा। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। धन संबंधी संकट दूर हो सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

अपनी बात काे मानने के लिए किसी को मजबूर न करें। संतान की जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण काम बाधित हो सकते हैं। आज का दिन किसी कार्य को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। थकान महसूस करेंगे। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आ रही गिरावट को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें, संकट दूर होंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

जरूरी फैसले करते समय थोड़ा सोच-विचार कर लें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विचारों में दार्शनिकता का प्रभाव रहेगा।  व्यापारिक अनुबन्ध जल्दबाज़ी में न करें। घरवालों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। करियर को लेकर नये अवसर तलाश सकते हैं। आज किसी मित्र से भेंट हो सकती है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

शासकीय कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ होगा। मांगलिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आगामी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार लेने विचार बना सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 सुबह से ही कुछ तनाव रहेगा। वाहन खराब होने से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लेनदेन के हिसाब को लेकर उलझन में रहेंगे।दिनचर्या में बदलाव होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सम्पत्ति के मामले दूर हो सकते हैं। आज परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे।  जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। ज्ञानी व्यक्ति से मुलाकात से लाभ होगा। अपनी प्रतिभा और ज्ञान की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नया काम लाभ हो देगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपकी व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। पारिवारिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको योजनाओं से हटकर काम करना पड़ सकता है। कपड़े की खरीदी कर सकते हैं। आपके नये मित्र बन सकते हैं। अपने शत्रुओं को नजरअंदाज न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 23मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, निर्माणाधीन भवन में मिला नवजात का शव...

Spaka Newsराजधानी शिमला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। शव को कुत्ते नोच रहे थे। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।   मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत मैहली क्षेत्र का है। रविवार सुबह यहां एक निर्माणाधीन भवन (building […]

You May Like