आज का राशिफल 22 मई 2023, Aaj Ka Rashifal 22 May 2023: कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों के आज से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानते हैं आज का राशिफल……….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

 सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. कल के दिन मेष राशि वाले परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. सिंह राशि वाले दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा. मेष से मीन राशि तक के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल……..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे,तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको  छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है,नहीं तो समस्या आ सकती है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई काम आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा। आपको कोई बिजनेस में महत्वपूर्ण जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय न लें। परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको आज किसी नए मकान, दुकान,भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आप माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। शासन व सत्ता का आज आपको पूरा गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपको खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में अच्छा धन मिलने से प्रसन्नता  बनी रहेगी। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है,जिसके कारण तनाव बना रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। यदि किसी काम को लेकर आप परेशान चल रहे हैं,तो वह अधिकारियों की मदद से दूर होगा। आप किसी मित्र के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप किसी को कोई काम सौंपेंगे तो वह समय रहते पूरा होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस में आपको एक नया उछाल देखने को मिलेगा।कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी,फिर भी आपको अपनी जरूरी कामों को समय रहते निपटाना होगा। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही हैंतो उनसे भी आज आपको निजात मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा और  आप कुछ योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखें,नहीं तो उनसे कोई चूक हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है, जिसके बाद परिवार में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)


आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने किसी मित्र के साथ निवेश संबंधी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए व्यवसाय की तैयारियां करेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए परेशानियां दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज जिम्मेदारी से काम करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 22 मई 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

सावधान! ऐसी गलती मत करना,कालका–शिमला ट्रैक पर चलती ट्रेन में सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान.......

Spaka Newsकालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह 5.30 बजे युवक ने सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गवां दी। मृतक युवक वाराणसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।मिली जानकारी के मुताबिक कालका से शिमला जा रही ट्रेन में उत्तर प्रदेश का 25 वर्षीय युवक अपने भाई- भाभी व 3 […]

You May Like