आज का राशिफल 8 मई 2023, Aaj Ka Rashifal 8 May 2023: इन राशियों को आज सतर्क रहने की भी जरूरत,जानिए आज का राशिफल…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, आज का दिन 8 मई 2023, रविवार, कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। वहीं, राशिफल के मुताबिक आज का दिन कई लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। वहीं, कुछ लोगों को आज सतर्क रहने की भी जरूरत है। जानिए अपना आज का राशिफल…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज के दिन आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में लेन-देन,साझेदारी, सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें, वाहन चलाने से बचें। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज के दिन आप सतर्क रहें। वाद-विवाद में न पड़ें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू न करें। यात्रा में वाहन से सावधानी बरतें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें,चोट आदि लग सकती है। किसी जरूरी काम के रुकने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपकी कार्य योजना बनेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आप आज किसी नए जोखिम में फंस सकते हैं। व्यापार में नई साझेदारी सोच- विचार कर करें। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। पारिवारिक मतभेद के कारण मन अशांत रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप लंबी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायालय पक्ष के काम में सतर्कता बरतें। व्यापार में किसी पर भरोसा करना आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। परिवार में आपसी कलह के कारण वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की तरफ आकर्षिक होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवारिक मतभेद के चलते वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे और आज कोई नया काम न शुरू करें। लेन-देन में सतर्कता बरतें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आप यात्रा आदि न करें। व्यर्थ के आरोप-प्रत्यारोप से बचें। पारिवारिक मतभेद खत्म करने का प्रयास करें। आज किसी व्यक्ति को उधार न दें। व्यापार में नया काम सोच-विचार कर करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शत्रुओं से सावधान रहें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज के दिन किसी पुराने परिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने की योजना बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। व्यापार में नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। व्यापार में नया कार्य शुरू करेंगे। कोई बड़ा काम करने का ऑफर आएगा। लेन- देन, साझेदारी, सोच-विचार कर करें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कोई नई वस्तु क्रय-विक्रय कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 8 मई 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Spaka News
Next Post

राज्य सरकार के प्रयासांे से प्रदेश में आएगी नील क्रांति

Spaka Newsदेश के समुद्री क्षेत्र से लेकर हिमालय से निकली वाली नदियों में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। जैव विविधता के दृष्टिगत मत्स्य क्षेत्र में रोज़गार व स्वरोज़गार की अपार संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।हिमाचल प्रदेश को ग्लेशियरों […]

You May Like