आज का राशिफल 28 मार्च 2022 Aaj Ka Rashifal 28 March 2022 : इन पांच राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा, धन लाभ के योग

Avatar photo Saanvi Sharma
Spaka News

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज अपने घर परिवार में भी अपनी किसी बात को लोगों के सामने रखने में हिचकिचाएंगे, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी बिगड़ सकता है, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं, जिससे उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप अपनी कमियों को पहचानेंगे और उन्हें दूर करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी इस आदत का आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, जिसके कारण उनका जीवनसाथी से वाद-विवाद रहेगा, लेकिन उन्हें उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे व्यापारियों को भी आज व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आज का दिन

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, जिसके कारण उनका जीवनसाथी से वाद-विवाद रहेगा, लेकिन उन्हें उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे व्यापारियों को भी आज व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिसके कारण वह अपने करियर में तरक्की करेंगे। सामाजिक स्तर पर आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई हृदय से संबंधित समस्या हो सकती है। जो विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों से दूर शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनको आज अपने माता पिता की याद सता सकती है। आज यदि आप किसी नए वाहन अथवा घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील आसानी से फाइनल होगी और आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी परिवार के सदस्य से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपकी इन बातों का फायदा तो नहीं उठाएगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी उनके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने कान व आंख दोनों को खुले रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो आप उनके चंगुल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर शिक्षा में जुटना होगा, तभी वह अपनी कमजोर विषय पर पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपको अपने धन संबंधित समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं तो उसमें सफलता मिलती नजर आ रही है। आप अपने घर के सामान और सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना है तो परिवार के सभी सदस्यों से सलाह-मशविरा अवश्य करना चाहिए। आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है। जिससे वे परेशान रहेंगे। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहेगी और आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपको आपकी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार में भी कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की मन की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को अपना साझेदार बना सकते हैं और बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेवजह की चिंताओं से भरा रहेगा। यदि आप कोई जमीन और वाहन आदि खरीदने जा रहे हैं तो आपका सौदा अटक सकता है। जिससे आप परेशान रहेंगे। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आपको इसका रास्ता खोजना होगा, तभी आप इससे बाहर निकल पाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि आप कहीं वाहन लेकर जाना चाहते हैं तो आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं। जिसे आप पूरा करते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ होता दिख रहा है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और उन्हें पार्टी की ओर से कोई विशेष पद भी दिया जा सकता है। आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा। जिसे आप व्यायाम और ध्यान के जरिए भी खत्म कर सकते हैं। आपको अपने धीमे चल रहे व्यवसाय पर ध्यान देना होगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य और अनुभवी व्यक्ति से संपर्क करना होगा, तभी आप इसमें लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा, तभी आप उन्हें अपनी बात समझा पाएंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए  धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप उनके कार्यों में भी धन लगाएंगे

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 मार्च 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल दर्दनाक हादसा-गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, 2 घायल

Spaka Newsताज़ा मामला जिला चंबा का है जहां बटालवा मंदिर के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई है जबकि 2 घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की […]

You May Like