आज का राशिफल 11 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 11 April 2022: इन जातकों का प्रभाव बढ़ेगा, होंगे मालामाल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि आप अपने सहकर्मियों से काम तो करवा पाएंगे, लेकिन दूसरों की मदद करने से आपको राहत मिलेगी और आपको दूसरों की मदद करते समय इस बात पर ध्यान देना होगा कि लोग इसे स्वार्थ नहीं समझे । जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार में छोटे बच्चों की कुछ इच्छाएँ भी पूरी करनी होंगी, नहीं तो वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यदि परिवार में कोई कलह काफी समय से चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा और सभी एक साथ नजर आएंगे। किसी सदस्य की सरकारी नौकरी से संबंधित कहीं बात चल रही थी तो वह पूरी होगी और उन्हें कोई पद मिल सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि पेट दर्द, गैस, अपच आदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कीमती चीजें हासिल करने का दिन होगा। आपको नया वाहन, मकान, दुकान आदि प्राप्त होगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन भी करेंगे, लेकिन आपको मातृ पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी से बात करते समय आपको वाणी की मिठास नहीं खोनी है, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रिय और महापुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा। शाम के समय तेज रफ्तार वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आपके राजकीय मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। अगर आपने जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला लिया है तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। अचानक से धन की अधिकता से आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए दिखाई देंगे, लेकिन आपको अपने बिखरे हुए व्यवसाय को संभालना होगा, तभी आप इससे लाभ कमा पाएंगे। जो लोग नौकरी में है और वह कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे है तो उसके लिए समय निकाल पाएगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उनकी मुलाकात कुछ बड़े नेताओं से हो सकती है। जिनसे उन्हें कोई काम भी सौंपा जा सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन लंबे समय बाद किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिसे देखकर आपको खुशी होगी। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं, तो उनके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए बेहतर होगा कि आप पैसे का लेन-देन सावधानी से करें। जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे विदेश से शिक्षा प्राप्त करें। उनका सपना पूरा होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन परोपकार के कामों में बीतेगा। आप कुछ पैसे बुजुर्गों की सेवा और काम पर भी खर्च करेंगे। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आपके प्रतिद्वंदी कार्यक्षेत्र में सिरदर्द बने रहेंगे, जिससे आपको सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई जानकारी सुनने को मिल सकती है। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है। इसमें आपको डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए प्रगति का दिन रहेगा, क्योंकि आप किसी नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे और उसके पूरा होने की उम्मीद करेंगे। लेकिन उसके पूरा न होने से आप बहुत दुखी होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है, लेकिन जो लोग किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं। उन्हें बहुत मुश्किल से धन की प्राप्ति होगी। अपने परिवार के सदस्यों द्वारा ठगे जाने से आपको दुख होगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ कह नहीं पाएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ अकेले समय निर्धारित करेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी ख्याति और मान-सम्मान बढ़ाने का रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा वे बहुत दुखी होंगे। शाम के समय आप किसी दोस्त के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति का सामना भी करना पड़े तो उसमें हिम्मत से काम लेना होगा। ससुराल पक्ष से किसी से बात करते समय आपको अपने मन में चल रही व्यावसायिक योजनाओं को छुपाना होगा, नहीं तो वे उनका फायदा उठा सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन ग्रह की उपयोगी चीजों में वृद्धि का दिन होगा। सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी। जिसके लिए आप कुछ धन खर्च भी करेंगे, लेकिन धन का लेन-देन करने से पहले आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा आपका कुछ धन अटक सकता है। जिन लोगों का संपत्ति संबंधी मामला न्यायालय में है। आगे चलकर इसके लिए उन्हें चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, कुछ अधिकारियों को पैसे भी देने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रचने की पूरी कोशिश करेंगे। जिससे आपको बचने की कोशिश करनी होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में पड़ी पिछली कुछ योजनाओं पर विचार करेंगे और उन्हें क्रियान्वित करेंगे, तो वे निश्चित रूप से आपको लाभ दिलाएंगे। लेकिन आपको वाहन के उपयोग में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा इसमें आकस्मिक विफलता के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस चलाने की सोच रहे हैं तो आपको अपने किसी रिश्तेदार को इसमें पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके साथ आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। जिससे आप परेशान रहेंगे। आप अपनी किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री को लेकर भी कुछ अधिकारियों से सुलह कर सकते हैं। शाम के समय अधिक भागदौड़ से थकान महसूस होगी और आपके खर्चे भी अधिक होंगे। लेकिन व्यापार करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिससे वे थोड़े चिंतित रहेंगे। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, क्योंकि उन्हें कोई जनसभा करने का मौका मिलेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

दांपत्य जीवन में रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक भार से मुक्ति मिलती दिख रही है। व्यापार करने वाले लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिससे वे प्रसन्न रहेंगे। अगर आप बच्चे को खुश रखना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल के युवक की करतूत, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म ,जाने पूरी खबर ...........

Spaka Newsपंजाब की युवती के साथ हिमाचल के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। युवती लुधियाना शहर की शिमला कालोनी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसे लेकर हिमाचल आ गया। यहां आकर उसने उसके […]

You May Like