हिमाचल: लापता युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या………

Spaka News

 हिमाचल प्रदेश में एक 18 वर्षीय किशोर ने घर के समीप स्थित जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित अंब उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत राजपुर जसवां का है। 
मृतक की पहचान 18 वर्षीय हरि नारायण पुत्र बृज मोहन के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपने पिता बृज मोहन के चार बेटों और दो बेटियों में पांचवीं संतान था। हरि दसवीं पास था और पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहा था।

इस दौरान बीते वीरवार को वह अचनाक कहीं लापता हो गया। उसे काफी ढूंढा भी गया परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इस बीच शाम चार बजे के करीब जब उसके पिता घर से 400 मीटर की दूरी पर पहुंचे तो उन्होंने वहां स्थित जामुन के पेड़ पर अपने बेटे का शव लटके हुए पाया। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिस्क गई। 

इस पर उन्होंने घटना के बारे मे पुलिस को सूचित किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अलम में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। हालांकि, मौत के असल कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


Spaka News