सनसनी : पत्थरों के नीचे मिली 11 दिन से लापता युवती की लाश, जाने पूरी खबर …………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक चकित करने वाला मामला रिपोर्ट हुआ है। यहां हरियाणा की सीमा पर 11 दिन से लापता चल रही एक 19 वर्षीय युवती की डेड बॉडी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती के शव को पत्थरों के नीचे छिपा कर रखा गया था।

मृतक युवती पालियो पंचायत के अंधेरी की रहने वाली थी, जिसका नाम बलजिंदर कौर था। करीब 11 दिन पहले उसके लापता होने के बाद परिजनों ने 21 फरवरी को अनहोनी का अंदेशा भी जताया था, जो कि शव बरामद होने के बाद सही साबित हुई है। 

पुलिस की अलग-अलग टीमें जंगल में युवती की तलाश कर रही थी। मोबाइल लोकेशन व ड्रोन (Drone) की मदद  भी ली गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान पहले इस कारण सफलता नहीं मिली, क्योंकि लाश को पत्थरों के नीचे छिपाया गया था।

इस सब के बीच आज दोपहर करीब एक बजे पुलिस को बलजिंद्र कौर की लाश हरियाणा की सीमा के नजदीक अरंडवाला में नाले के समीप होने की सूचना मिली थी। तुरंत ही थाना प्रभारी सहित टीम मौके पर पहुंच गई। पता यह भी चला है कि जब युवती लापता हुई थी, तब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। वो युवती की नानी की की मौत के चलते हरियाणा के मोरनी गांव गए हुए थे।

अब पुलिस इस मामले को हत्या का मान कर चल रही है। डीएसपी (हेडक्वार्टर) मीनाक्षी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने माना कि आईपीसी की धारा-302 की दिशा में ही कदम उठाया जा रहा है। एफएसएल की टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।


Spaka News