हिमाचल : बदमाशों ने चलती ट्रेन से 25 वर्षीय फौजी को फेंका बाहर…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

गंभीर रूप से घायल सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह अंबाला से जम्मू जा रहा था। रास्ते में सुबह करीब तीन बजे वह जगा तो उसने देखा कि तीन लोग सवारियों के सामान के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। पंजाब के होशियारपुर जिले में दारापुर फाटक के करीब एक फौजी गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा मिला। ट्रेन में यात्रियों के सामान से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे तीन बदमाशों ने विरोध करने पर फौजी को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। चलती ट्रेन से गिरे सिपाही को गंभीर हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। 

गंभीर रूप से घायल सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह अंबाला से जम्मू जा रहा था। रास्ते में सुबह करीब तीन बजे वह जगा तो उसने देखा कि तीन लोग सवारियों के सामान के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान उक्त लोगों ने उसका बैग भी उठाने की कोशिश की। इस पर उसने विरोध किया तो वह तीनों उस पर टूट पड़े। मारपीट कर उन्होंने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। सुबह सैर करने निकले लोगों ने उसे घायल हालत में पड़ा देखा तो उसे टांडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देख होशियारपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म :जानिए आज क्या हुए अहम फैंसल ,पढ़े एक क्लिक में ..........

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला को हिमाचल प्रदेश, विश्वविद्यालय, बोर्ड या अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार की रोकथाम अधिनियम, 1984 (हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ मालप्रैक्टिसिज एट यूनिवर्सिटी, बोर्ड ऑर अदर स्पेसिफाइड […]

You May Like