हिमाचल : माता-पिता थे घर से बाहर,संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव……….

Spaka News

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौत के कारणों पर जांच बिठा दी है। यह हत्या है या आत्महत्या इस पर पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। फारेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मौके पर साक्ष्य जुटाकर जांच की है।

जानकारी के अनुसार ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा का भाई जब वह स्कूल से वापस आया तो उसने देखा कि घर के दरवाजे अंदर से बंद हैं। उसने दोस्तों को बुलाकर जब दरवाजा तोडक़र खोला, तो देखा कि उसकी बहन फंदे से झूल रही थी। उसने पड़ोसियों के बुलाया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। छात्रा के माता-पिता भी घर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामला आत्महत्या का है या हत्या से जुड़ा हुआ है। यह पोस्टमॉर्टम उपरांत फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


Spaka News