हिमाचलः घर से लापता हुई 14 वर्षीय लड़की, पिता ने शादीशुदा पड़ोसी पर लगाया आरोप,पढ़े पूरी खबर

Spaka News

ऊना : सदर थाना के तहत गांव की 14 वर्षीय नाबालिगा अचानक घर से लापता हो गई। मामले को लेकर पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी है। साथ ही पड़ोस के एक युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी अचानक घर से लापता हो गई। काफी जगह तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने शक जाहिर करते हुए कहा कि पड़ोस का युवक भी गायब है, ऐसे में युवक मेरी बेटी को भगाकर ले गया हो।

बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Spaka News