टैक्सी में जबरदस्त विस्फोट, जांच में जुट गई पुलिस

Spaka News

कुल्लू : जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के जरी में देर रात एक टैक्सी में जबरदस्त विस्फोट हुआ। वहीं विस्फोट के कारण गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह विस्फोट किस कारण से हुआ लेकिन कुल्लू पुलिस की टीम  मामले की जांच में जुट गई है। वहीं विस्फोट के क्या कारण रहे, इसके लिए मंडी से एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला लिया है और फॉरेंसिक टीम भी अब इस जांच में जुट गई है।

वहीं सूचना मिलते ही देर रात्रि कुल्लू पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। इस विस्फोट में एक टैक्सी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर एक गड्ढा भी बन गया है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से हुआ है। वही इस धमाके से पूरी मणिकर्ण घाटी में हड़कंप मच गया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *