विवाहिता ने सतलुज नदी में लगा दी छलांग, घरेलू विवाद से थी परेशान

Avatar photo Spaka News
Spaka News

कुल्लू : झाकड़ी एसजेवीएन प्रोजैक्ट के समीप एक महिला सतलुज नदी में कूद गई। महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने की मंशा से यह कदम उठाया। प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया। महिला का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है  पुलिस के अनुसार महिला नदी के समीप गई और नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान प्रोजैक्ट के कर्मचारी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने जान पर खेलकर महिला को बचा लिया। महिला को अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला गया। 

सीआईएसएफ के जवानों को भी घटना की सूचना दी गई थी लेकिन जब तक जवान महिला को नदी से बाहर निकालने के लिए साजो-सामान लेकर पहुंचे तब तक प्रोजैक्ट कर्मियों ने महिला को नदी से निकाल लिया था। महिला निरमंड कुल्लू के किदला गांव की रहने वाली बताई गई है। घटना के बाद में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारियों और जवानों की सूझबूझ से महिला की जान बच पाई। घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।


Spaka News
Next Post

भाजपा महिला मोर्चा की हिमाचल में ये होगी नई टीम.

Spaka Newsशिमला:+ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। उपाध्यक्ष डॉ० सीमा ठाकुर, शीतल व्यास, मीनाक्षी राणा, कांता ठाकुर और अनिता वर्मा होंगी।महामंत्री मांचली ठाकुर और अंजना […]

You May Like