चंबा प्रशासन ने दिए ये निर्देश,मणिमहेश यात्रा आगामी आदेशों तक स्थगित, पढ़े पूरी खबर …

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

डीसी राणा ने आदेश जारी किए हैं कि श्री मणिमहेश यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित की गई है। भारी बारिश के कारण चम्बा जिले के मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ कई अन्य मार्ग को भी नुक्सान हुआ है। भरमौर-हड़सर मार्ग भी फ़िलहाल अवरुद्ध है। उन्होंने बताया कि श्री मणिमहेश की ओर यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए मणिमहेश यात्रा आगामी 2 दिन के लिए स्थगित कि गई है। उपायुक्त ने यात्रियों से प्रशासन के साथ सहयोग की अपील भी की।

मगर भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइडिंग पहाड़ियों से पत्थर गिरने और नदी-नालों में बाढ़ का डर बना हुआ है। इसी खतरे के चलते चंबा प्रशासन ने मणिमहेश की यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी है और आगे बढ़े हुए श्रद्धालुओं को पीछे मुड़ने के लिए कह दिया है।

चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग का डर बना हुआ है। भरमौर के प्रंघाला नाला में भूस्खलन जारी है। शनिवार को सुबह भारी भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर पहुंच गया है। इस दौरान आगे बढ़ रहे श्रद्धालुओं को पत्थर से हल्की चोटें आई हैं। इसलिए प्रशासन (Administration) कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और यात्रा स्थिगित कर दी है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में एक साथ जलेंगी परिवार की 8 चिताएं, 10 शव बरामद,पढ़े पूरी खबर....

Spaka News जिला मंडी के गोहर के काशन गांव में घर के गिरने से उसके मलबे में दबने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को निकाल लिया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। […]

You May Like