हिमाचल : मंडी के 16 वर्षीय लड़के ने घुमारवीं में उठाया ये खौफनाक कदम….

Spaka News

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली डीएवी कॉलोनी में रहने वाले एक किशोर ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे इलाज हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर गए ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मंगलवार को पुलिस चौकी टांडा जिला कागडा से थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि अभिषेक पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव कटोह डाकघर त्रिफलघाट समैला तहसील बलद्वाडा जिला ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है और यह किशोर डीएवी कॉलेज घुमारवीं में रहता था


Spaka News