हिमाचल: मायके के लिए घर से निकली महिला बेटे सहित लापता, जाने पूरी खबर…………………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से मां और बेटे के गायब होने की खबर सामने आई है। घटना सुंदरनगर क्षेत्र के बल्ह थाना के तहत पंचायत कैहड़ के चवाड़ी गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला के देवर बालक राम ने बताया कि उसकी भाभी रक्षा देवी (30 वर्ष) बीते 12 जनवरी को अपने मायके सुंदरनगर जा रही थी। पति ने उसे नलसर तक छोड़ा और घर आ गया।
शाम के समय भैया ने ससुराल फोन किया गया तो जानकारी मिली कि रक्षा वहां नहीं पहुंची है। रक्षा के साथ उसका 11 वर्षीय बेटा भी था जिसका भी कोई अता पता नहीं चल सका है।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बल्ह कमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि कर बताया कि महिला और बेटे की तलाश में काम किया जा रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *