हिमाचल : छात्रों कीमारपीट का एक और वीडियो वायरल, चले लात-घूंसे ……………………..

Spaka News

सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्र युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो वल्लभ कॉलेज मंडी का बताया जा रहा है, जिसे बीती रोज सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।

15 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ छात्र वल्लभ कॉलेज के बाहर पड्डल मैदान के पास एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। ऐसी घटनाओं के सामने आने से जहां छात्रों में हिंसा बढ़ती जा रही है वहीं कॉलेज में शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है।

जब इस बारे में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरषोत्तम धीमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रों की लड़ाई का वायरल वीडियो 5 दिन पुराना है, जिसे अब किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद उन्हें सदर थाने बुलाया गया। उन्होंने बताया कि दोनो गुटों में आपसी समझौता करवाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *