नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस तस्करी के आरोपी की 88 लाख की संपत्ति सीज

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ताजा मामले में मंडी पुलिस ने 1 किलो 831 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए कुल्लू के आरोपी की करीब 88 लाख से ज्यादा की संपत्ति को सीज कर दिया है। जिसमें आरोपी के कुल्लू के मलाणा में स्थित लगभग 55 लाख रूपए का घर, मलाणा में ही सरकारी भूमि पर बनाया गया करीब 21 लाख रूपए का एक होटल, आरोपी और उसके रिश्तेदारों की करीब 12 लाख कीमत की चार गाड़ियां और विभिन्न बैंक खाते शामिल हैं। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि मंडी पुलिस नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शने वाली नहीं है।

उन्होंने बताया कि मंडी पुलिस के औट थाना की टीम ने 26 अप्रैल 2021 को दो आरोपियों किरना देवी निवासी कुल्लू व विक्की निवासी चंबा के कब्जा से 1 किलो 831 ग्राम चरस बरामद की थी।

औट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की और उसके बाद अब वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद अब इस मामले में चरस आरोपी की करीब 88 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति को केस के साथ अटैच कर सीज कर दिया गया है। 

आशीष ने कहा कि पुलिस नशे के बड़े सौदागरों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने मंडी शहर के खलियार में हरियाणा के एक युवक से 16. 49 ग्राम हेरोइन बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल बुलेटिन 17-08-2022 : Himachal Bulletin 17-08-2022

Spaka Newsहिमाचल बुलेटिन 17-08-2022 : Himachal Bulletin 17-08-2022 Post Views: 2,072 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like