मनाली के निजी होटल में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 13 मई को एक दंपती मनाली आया था। दोनों गोंपा रोड स्थित एक होटल में रुके थे। आधार कार्ड में आरोपी का नाम विनोद और मृतका का नाम शीतल अंकित है। पुलिस ने हरियाणा के आरोपी युवक को झिड़ी में हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम आरोपी विनोद मनाली से लौटने लगा और होटल से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई।

जाते वक्त वह अकेला था। एक बैग को गाड़ी की डिक्की में डालते समय होटल स्टाफ को यह काफी भारी लगा। इसके बाद शक होने पर होटल के स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी दाैरान आरोपी माैके से फरार हो गया। वहीं पुलिस की ओर से तलाशी लेने पर बैग में शीतल का शव बरामद हुआ। मृतक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वारदात के बाद एसपी कुल्लू डॉ. गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि मामले में और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। कहा कि पुलिस के लिए यह काफी ब्लाइंड मर्डर केस  है। क्योंकि होटल के रजिस्टर में दोनों की एंट्री नहीं थी। न ही होटल के सीसीटीवी चल रहे थे। पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से इस संबंध में सूचना प्राप्त की। 


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 17 मई 2024, Aaj Ka Rashifal 17 May 2024 : अच्छी खबर और सूचना मिल सकती,खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा,जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like