मातम में बदलीं खुशियां : न्यूजीलैंड से मामा के लड़के की शादी में आए व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर : न्यूजीलैंड से आए अश्वनी नैयर (42) का जिला मुख्यालय पर हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है। अश्वनी नैयर को क्या मालूम था कि वह अब वापस न्यूजीलैंड नहीं जा पाएगा। अश्वनी नैयर अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड से परिवार सहित आया हुआ था। गत रात्रि परिजनों के साथ काफी समय तक वार्तालाप करता रहा है और किसी को यह मालूम नहीं था कि अश्वनी के साथ आखिरी मुलाकात है। अश्वनी नैयर के नानके बड़सर में हैं। लड़के की बारात जिला मुख्यालय बासी पैलेस में आई हुई थी।

न्यूजीलैंड से अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे अश्वनी नैयर शादी समारोह का लुत्फ उठा रहे थे। शादी में लुत्फ उठाने के उपरांत वह परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान शनिवार सुबह उनकी हृदय गति रुक गई, जिस पर उन्हें तुरंत मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अश्वनी नैयर न्यूजीलैंड में अपना व्यवसाय करते थे और आगामी 6 दिसम्बर को अपने परिवार सहित न्यूजीलैंड की वापसी थी। नैयर अपने पीछे 8 साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। 


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Spaka Newsराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कीराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।यह एक शिष्टाचार भेंट थी। Post Views: 541 Spaka News

You May Like