हमीरपुर में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर की खुदकुशी, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप…..

Spaka News

हमीरपुर : सुजानपुर के तहत आने वाले बीड़ बगेहड़ा क्षेत्र के व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। बता दें कि मृतक विनोद कुमार ने घर से दूर जाकर आत्मघाती कदम उठाया। जहरीला पदार्थ निगलने की बात उसने फोन पर अपनी पत्नी को बता दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सुजानपुर अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक की पत्नी बनीता का आरोप है कि उसके पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। इस संदर्भ में परिजनों ने डीएसपी को भी ज्ञापन सौंपा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति कैटरिंग का काम करता था। कुछ लोगों से पैसों के लेन-देन को लेकर मामला चला हुआ था। जिसकी वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। 

मृतक के बड़े भाई अमर चंद ने बताया कि उसके भाई के साथ किसी फर्म ने कांट्रैक्ट किया था, मगर बाद में कैटरिंग के लिए अपने ही लोग हायर कर लिए। हायर किए गए लोगों को पेमेंट देने का दबाव भी विनोद पर ही बना दिया। बाद में दो ब्लैंक चैक पर हस्ताक्षर करवा लिए। विनोद से कोई एफिडेविट भी बनवाया गया था, जोकि संबंधित फर्म के पास ही है। 

डीएसपी रोहिन डोगरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों ने ज्ञापन सौंपा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spaka News