ममता फिर शर्मसार: जंगल में मृत अवस्था में मिला नवजात शिशु , जांच में जुटी पुलिस ……………… ……………….

Spaka News

 पांवटा साहिब में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक नवजात बच्चा मृत अवस्था में पाया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के जंगल में एक नवजात बच्चा झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई करते हुए नवजात को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉ. राजीव चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा एक नवजात बच्चा अस्पताल में लाया गया था, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। शव को फॉरैंसिक जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस नवजात बच्चे की उम्र 1 या 2 दिन की है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *