बड़ा सड़क हादसा : चंबा में भलेई माता मंदिर के पास हादसा , तीन लोगों की मौत

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं । ताजा मामला चंबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। चंबा के भलेई माता मंदिर जीरो प्वाइंट के समीप एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।घायल गुलाब पुत्र सुल्तान को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार चार लोग भलेई मंदिर से रवाना हुए थे। इसी दौरान भलेई जीरो प्वाइंट के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सुंडला भलेई मार्ग पर पहुंच गई। बताया जा रहा है यह चारों जम्मू कश्मीर के रहने वाले है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसा कैसे और किन करोणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *