शिमला ओल्ड बस स्टैंड में बड़ा हादसा, HRTC बसों में भिड़ंत… दो घायल, चालक फरार

Spaka News

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत में महिला व पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह 10 बजे के करीब पेश आया, जब ओल्ड बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी बस को दूसरी एचआरटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक खड़ी बाइक भी चपेट में आई है। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रिपन अस्पताल पहुंचाया, जबकि बस का चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को दूसरी एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी की तरफ से कोई भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने नहीं आया न ही पुलिस मौके पर पहुंची।


Spaka News