हिमाचल के बस स्टैंड में बड़ा हादसा, लाखों रुपये का नुकसान , आग की लपटों में धू-धू कर जली बस….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बस स्टैंड पर अचानक आग लगने से एक निजी बस जलकर राख हो गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड हमीरपुर के मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।बताया जा रहा है कि बस स्टैंड हमीरपुर में करीब 8:30 बजे अचानक एक निजी बस में आग भड़क उठी। संभावना जताई जा रही है कि पटाखे के कारण बस में आग लगी। आग लगने से बस के मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। 

अग्निशमन अधिकारी हमीरपुर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि 8:30 बजे के करीब उन्हें आग लगने की सूचना मिली है। आधे घंटे के अंदर आग पर का काबू लिया गया है। उन्होंने कहा कि बस के साथ पार्क अन्य बसों को आग से बचा लिया गया है।


Spaka News