हिमाचल : 8 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब महिला ने की आत्महत्या,जाने पूरा मामला……….

Spaka News

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला मनजीत (19) ने 8 महीने पहले परिजनों की मर्जी के बिना धौलाकुआं में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद मनजीत व उसका पति अलग रह रहे थे। शुक्रवार को मृतका के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा कमरे से मनजीत का शव किया।

प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि महिला ने चुन्नी का फ‍ंदा बनाकर आत्महत्या की है। मृतका का पति सतीश कुमार एक पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है। महिला ने जिस समय यह कदम उठाया, उस समय सतीश पोल्ट्री फार्म में ड्यूटी पर गया हुआ था। पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने मनजीत को कमरे के अंदर पंखे में लटका हुआ देखा, जिसके बाद मामले का पता चला। वहीं पुलिस को माैके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।


Spaka News