शिमला में एलआईसी का विशेष रोजगार अभियान 25 जुलाई को,​महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा मौका

Spaka News

भारतीय जीवन बीमा निगम महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष रोजगार अभियान शुरू करने जा रहा है। महिला कैरियर स्कीम और रूरल कैरियर स्कीम के अंतर्गत इस एक दिवसीय अभियान का आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा। यह अभियान जिला रोजगार शिमला कार्यकाल की और से मशोबरा में स्थित शर्मा डेस्टीनेशन होटल में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विकास अधिकारी अनिता तपन गुप्ता की देखरेख में चलेगा। इस योजना के तहत बीमा अभिकर्ता के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कमीशन के साथ-साथ शुरुआती वर्षों में निश्चित वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। चयनित महिलाओं को पहले वर्ष 7,000, रुपए दूसरे वर्ष 6,000 और तीसरे वर्ष 5,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा चयनित पुरुषों को पहले वर्ष 5,000 और दूसरे वर्ष 4,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
​इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच अपने निम्नलिखित दस्तावेजों जैसे 10वीं कक्षा और अन्य उच्चतम शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पहचान और पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क 750 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकते हैं। अधिक जानकारी या संपर्क के लिए विकास अधिकारी अनिता तपन गुप्ता के मोबाइल नंबर 9418467705 पर कॉल कर सकते हैं


Spaka News